10:09 PM (IST) Jun 04
पीएम मोदी बोले तीसरी बार सरकार बननी तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लगातार तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। मेरी मां के जाने के बाद मेरा पहला चुनाव है। लेकिन देश की माताओं बहनों ने मुझे मां की कमी महसूस नहीं होने दी। उन्होंने कहा भाजपा जितनी सीटें अकेली लाई हैं। उतनी सीटें इंडिया गठबंधन मिलकर भी नहीं ला पाया।

09:50 PM (IST) Jun 04
स्मृति ईरानी ने कहीं बड़ी बात

यूपी के अमेठी से चुनाव हारने के बाद स्मृति ईरानी ने इमोशनल होते हुए कहा कि '"बहनों से रिश्ता तब टूटता है जब अर्थी उठती है बहन की" यानी उनका मतलब है कि उनका अमेठी से रिश्ता बना रहेगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं अमेठी के लोगों की सेवा में बनी रहूंगी।

08:56 PM (IST) Jun 04
कांग्रेस को किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे का इंतजार

 

 

राजस्थान के दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा की जीत के बाद कांग्रेस को भाजपा नेता किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे का इंतजार है। क्योंकि प्रचार के दौरान उन्होंने ऐलान किया था कि अगर दौसा से कन्हैयालाल मीणा नहीं जीते तो वे मंत्री पद छोड़ देंगे। अब कन्हैयालाल मीणा हार गए हैं।

 

ऐसे में कांग्रेस किरोड़ीलाल मीणा से इस्तीफे की मांग कर रही है। इस पर किरोड़ीलाल मीणा ने भी सोशल मीडिया पर लिखा है रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाए।

08:34 PM (IST) Jun 04
अमेठी और रायबरेली की जीत पर खुश हुई प्रियंका गांधी

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की अमेठी, रायबरेली, सीतापुर और सहारनपुर में मिली जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता पर मुझे बहुत गर्व है।

08:13 PM (IST) Jun 04
छत्तीसगढ़ में मचा बवाल, फिर से मतगणना की डिमांड

छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर मतगणना को लेकर बवाल मच गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ईवीएम की काउंटिंग में आगे हैं। लेकिन डाकमत पत्र में पीछे हैं। ऐसे में कांग्रेस के बीरेश ठाकुर आगे हो गए। इस वजह से दोनों पार्टियों के बीच घमासान मचा हुआ है। फिलहाल डाकमत पत्रों की फिर से गिनती हो रही है। विवाद के कारण फिर से काउंटिंग की मांग की जा रही है।

07:34 PM (IST) Jun 04
इंडिया गठबंधन की बैठक में सरकार बनाने का फैसला

राहुल गांधी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि इंडिया गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को होगी। जिसमें कांग्रेस द्वारा सहयोगी दलों के साथ चर्चा की जाएगी कि सरकार बनाई जाए या विपक्ष में बैठा जाए। दरअसल लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के बीच चर्चा हुई है। जिसमें बुधवार को बैठक में फैसला लेने का निर्णय लिया है।

 

07:26 PM (IST) Jun 04
कोटा बूंदी सीट से ओम बिड़ला 41773 वोटों से जीते

राजस्थान की कोटा बूंदी लोकसभा सीट से भाजपा के ओम बिड़ला ने 41773 वोटों से जीत हासिल की है। उनके सामने चुनावी मैदान में कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल थे।

07:21 PM (IST) Jun 04
गोरखपुर से भोजपुरी एक्टर रवि किशन जीते

गोरखपुर लोकसभा सीट से भोजपुरी कलाकार और भाजपा प्रत्याशी रवि किशन 103526 वोटों से जीत गए हैं। यहां से चुनावी मैदान में समाजवादी पार्टी से काजल निषाद थीं।

 

06:54 PM (IST) Jun 04
सुल्तानपुर से हारीं मेनका गांधी

सुल्तानपुर यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ रही भाजपा की मेनका गांधी को हार का सामना करना पड़ा है। यहां समाजवादी पार्टी के राम भुआलनिषाद ने 4 लाख से अधिक वोट हासिल कर मेनका गांधी को हराया है।

06:41 PM (IST) Jun 04
लता वानखेड़े 4.69 लाख वोटों से जीती

सागर लोकसभा सीट से भाजपा की लता वानखड़े ने सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने 4 लाख 69,083 मतों से कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा को हराया है।

06:25 PM (IST) Jun 04
1.50 लाख वोटों से जीते अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख और कन्नौज लोकसभा सीट से प्रत्याशी अखिलेश यादव करीब 1.50 लाख वोटों से जीते हैं।

06:06 PM (IST) Jun 04
1.40 लाख वोटों से हारे दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से 1,40,323 वोटों से हार गए हैं। राजगढ़ से रोड़मल नागर जीत गए हैं।

05:57 PM (IST) Jun 04
अमित शाह 7 लाख 44 हजार वोटों से जीते

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से 7 लाख 44 हजार 116 वोटों से जीते हैं। ये जीत काफी तगड़ी है। लेकिन एमपी के शिवराज सिंह चौहान इससे भी अधिक 8 लाख 20 हजार वोटों से जीते हैं।

05:34 PM (IST) Jun 04
छिंदवाड़ा से बंटी साहू, ​खजुराहो से जीते वी​डी शर्मा

एमपी की हॉट सीट और कांग्रेस नेता कमलनाथ का गढ़ माने जानेवाली सीट छिंदवाड़ा से भाजपा के बंटी साहू ने जीत हासिल की है। वहीं नकुलनाथ को हार का सामना करना पड़ा है। इसी प्रकार खजुराहो से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जीत गए हैं।

05:14 PM (IST) Jun 04
हिमाचल के मंडी से जीती कंगना

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचय प्रदेश की मंडी से 74755 मतों से जीत गई हैं। कंगना रनौत की जीत से भाजपा सहित फैंस में खुशी की लहर है।

05:03 PM (IST) Jun 04
वाराणसी से जीते पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से करीब 1 लाख 52553 वोटों से जीत गए हैं। उनकी जीत से वाराणसी सहित देशभर में खुशी की लहर है। मोदी आज शाम को भाजपा कार्यालय पहुंचकर बैठक लेंगे।

04:49 PM (IST) Jun 04
इंदौर से जीते शंकर लालवानी

इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा के शंकर लालवानी की जीत हुई है। आपको बतादें कि यहां जनता ने नोटा पर जमकर बटन दबाएं हैं। ऐसे में लाखों वोट नोटा में डले हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है जो वोट नोटा में डले में वे कांग्रेस पक्ष के वोट थे।

04:45 PM (IST) Jun 04
मैनपुरी से जीती डिंपल यादव

मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत हो गई है। उन्होंने इस सीट से जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। उनकी बेटी भी उनके लिए प्रचार करने आई थी।

04:23 PM (IST) Jun 04
सबसे ज्यादा वोटों से जीते एमपी के शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है। वे विदिशा से करीब 8 लाख 20 हजार वोटों से जीते हैं। उनके सामने कांग्रेस से भानू प्रताप शर्मा खड़े हुए थे। कहा जा रहा है कि देश में इतने अधिक वोटों से कोई नहीं जीता है।

04:08 PM (IST) Jun 04
संजय राउत का भाजपा पर हमला

शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा की 241 से अधिक सीटें नहीं आएगी। जनता ने मोदी को नकार दिया है। हालांकि रूझान की मानें तो भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

Read more Articles on